अगर आप देवरिया के निवासी हैं या देवरिया जिले के आस पास रहने वाले हैं तो आपको देवरिया के बारें में ये जानकारी होनी चाहिए। इस पोस्ट में हमने केवल देवरिया के बारे में बताया है जैसे की देवरिया का कैसे देवरिया पड़ा, देवरिया में कौन कौन से जगह घूमने वाले हैं, सकरी हेल्पलाइन क्या क्या है? कोविद 19 में हेल्पलाइन नंबर कौन कौन से हैं? देवरिया में ऑनलाइन epass कैसे अप्लाई करें? डॉक्टर या हॉस्पिटल जाने के लिए ऑनलाइन epass अप्लाई कहाँ से और कैसे करें?
जिला देवरिया का नाम देवरिया कैसे पड़ा?
ऐसा माना जाता है की देवरिया का नाम देवरिया “Devaranya” या “Devpuriya” से लिया गया है लेकिन अगर सरकारी Gazzettes के हिसाब से देखें तो देवरिया का मतलब “मंदिरों के जगह को देवरिया कहतें हैं ।” और देवरिया का नाम उसके उत्तर दिशा में बहने वाले करना करना नदी में शिव जी के टूटे हुए मंदिर से पता चलता है।
जिला देवरिया का भौगोलिक लोकेशन क्या है?
- 26 ° 6′ and 27° 8′ उत्तरी अक्षांश से 83° 29′ and 84° 26′ पूर्वी देशांतर|
- उत्तर में जिला कुशीनगर है, पूर्व में सिवान और गोपालगंज पश्चिम में गोरखपुर तथा दक्षिण में मऊ और बलिया हैं।
- राप्ती और छोटी गंडक दो नदियां बहतीं हैं।
देवरिया के बारे में
- जिला हेडक्वार्टर – देवरिया |
- लोक सभा क्षेत्र – देवरिया |
- विधान सभा क्षेत्र – 336-रुद्रपुर ,337-देवरिया , 338-पथरदेवा , 339-रामपुर कारखाना,340-भाटपार रानी, 341-सलेमपुर (SC) और 342-बरहज|
- जिला देवरिया में 5 तहसील – देवरिया सदर, भाटपार रानी, बरहज, सलेमपुर और रुद्रपुर|
- देवरिया में जिला पंचायत – एक ही जिला पंचायत है नाम देवरिया|
- देवरिया में कुल ब्लॉक – 16 ब्लॉक्स है उनके नाम बैतालपुर, बरहज, बनता, भागलपुर, भलुवनी, भटनी, भाटपार रानी, देवरिया सदर, देसही देवरिया,गौरीबाजार, लार,पथरदेवा,रामपुर कारखाना, रुद्रपुर,सलेमपुर और तरकुलवा|
- जिला देवरिया में पुलिस स्टेशन के नाम – देवरिया में कुल 19 पुलिस स्टेशन हैं कोतवाली सदर, कोतवाली सलेमपुर, कोतवाली रुद्रपुर, गौरीबजार, रामपुर कारखाना, तरकुलवा,बघौचघाट, भटनी, भाटपार रानी, खामपार, लार, मेल, एकौना, मदनपुर, बरहज, खुखुंदू, भलुवनी, बनकटा और महिला थाना|
- जिला देवरिया में नगर परिषद् – देवरिया में कुल 2 नगर परिषद् हैं देवरिया, गौरा बरहज|
- जिला देवरिया में घूमने वाले जगह – डोरही मंदिर, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, दीर्घेस्वर मंदिर, परशुराम धाम, देवरहवा बाबा आश्रम|
- जिला देवरिया में रेलवे स्टेशन – देवरिया में कुल 17 छोटे और बड़े रेलवे स्टेशन हैं उनके नाम गौरी बाजार, बैतालपुर, देवरिया सदर, अहिल्ल्यापुर, नूनखार, भटनी Jn, नोनापार, भाटपाररानी, बनकटा, पिओकोल, सलेमपुर, लार, तुर्तीपार, डोरहा बाबा, सत्रों, सिसई गुलाब राइ और बरहज बाजार।
देवरिया जिले का जनसांख्यिकीय विवरण जनगणना 2011 के अनुसार
1. जिला देवरिया गांव की संख्या
गाँव / कस्बे का विवरण | गाँव / कस्बों की संख्या |
आबाद गाँव | 2019 |
निर्जन गाँव | 143 |
कुल गाँव | 2019 |
कुल नगर | 11 |
2. जिला देवरिया में कुल मकानों की संख्या 2011*
मकानों के प्रकार | मकानों के संख्या |
मकान | 4,65,609 |
संस्थागत | 1894 |
गृहविहीन | 843 |
3. जिला देवरिया का जनसंख्या का विवरण
लिंग | कुल संख्या |
कुल जनता | 3100946 |
पुरुष | 1537436 |
महिला | 1563510 |
4. जिला देवरिया का ग्रामीण / शहरी जनसंख्या विवरण
शहरी / ग्रामीण | कुल जनसंख्या |
कुल ग्रामीण जनसंख्या | 2784143 |
पुरुष | 1373111 |
महिला | 1411032 |
कुल शहरी जनसंख्या | 316803 |
पुरुष | 164325 |
महिला | 152471 |
5. प्रति व्यक्ति जनसंख्या घनत्व Sq.Km.-1221
जिला देवरिया कोविद हेल्पलाइन नंबर
- कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबर : 05568-222505, 220926, 222261, tel: 9450494933
- CM Helpline (मुख्य मंत्री हेल्पलाइन नंबर) : 1076
- एंबुलेंस सेवा हेल्पलाइन नंबर : 102 & 108
- Child Helpline : 1098
- Women Helpline (महिला हेल्पलाइन): 1090
- अग्निशमन सेवा हेल्पलाइन नंबर : 101
कोरोना लॉक डाउन के दौरान जिले में या देवरिया जिला से बाहर जाने के लिए क्या करें
जिला देवरिया में या जिले से बाहर जाने के लिए Epass ऑनलाइन अप्लाई करने का लिंक
Epass ऑनलाइन अप्लाई करने का लिंक